Friday, December 27, 2013

दिल्ली पुराण 27/12/13

भाई लोगों , जरा अरविन्द को छ: महीने को मोहलत तो दो कुछ कर दिखाने के लिये । अब छ: महीने तक तो कांग्रेस भी मजबूर है अरविन्द को झेलने के लिये। इस से पहले तो समर्थन भी वापस नहीं ले सकती वो। हम सब चाहते हैं कि हमारा देश भ्रष्टाचार मुक्त हो चाहे वो अरविन्द करे या मोदीजी । मोदीजी अपने आप को साबित कर चुके हैं । अरविन्द को करना बाकी है । अगर अरविन्द ना कर पायें लोकसभा चुनाव तक तब खूब गरिया लेना उसको सब लोग । पर किसी को शुरू तो करने दो भई । अगर अरविन्द सफल हुए तो देश का भला होगा ।अगर असफल हुए तो उनको वोट करने वालो को सबक मिलेगा ।अंततः भारत का भला होना निश्चित है ।।