मैं दिल से चाहता हूँ कि मोदीजी अगले
प्रधान मंत्री बनें ।
पर साथ ही देश की राजनीती में
जो प्रतिमान अरविन्द ने
बनाये ,जो विचार धारा उन्होंने प्रस्तुत
की उसका भी समर्थक हूँ ।
नेता तथा सरकारें जनता के
द्वारा ,जनता के लिए काम करनी चाहिए
।
पर अरविन्द आज का अभिमन्यु है ।
जो कि कांग्रेस तथा अपने ही कुटिल
साथियों के चक्र व्यूह में फंस कर
मारा जायेगा ।
ये चक्र व्यूह एक अर्जुन ही तोड़
सकता है ।
इस अभिमन्यु को आज के अर्जुन
मोदीजी से सीखना था और साथ
रहना था ।पर अफ़सोस......
अब तो अर्जुन को ही ये महाभारत
जीतना होगा ।।।
Monday, January 20, 2014
आज का अर्जुन 20/01/2014
Friday, January 3, 2014
मिशन 2014
हमारे आगरा में बीजेपी हर बार
जीतती है
।उसका कारण बीजेपी का संगठन
नहीं बल्कि हम लोगों की निष्ठां है ।
पिछले विधान सभा चुनाव में
जहाँ सपा की लहर
थी वहां भी आगरा की 7 विधान
सभा सीट्स में से 6 बीजेपी जीती ।पर
टिकट वितरण की गलत कार्य
प्रणाली बीजेपी को इतना नुकसान
पंहुचा सकती है की मोदी जी के प्रयास
और नाम निष्फल हो जायेंगे ।
जरुरत तो इस बात की भी बहुत है
कि जिन राज्यों में बीजेपी की सरकार हैं
वहां उनका काम काज बेहतर हो ।जब
मनोहर जी गोवा में पेट्रोल, डीजल
की रेट
बिकवा सकते हैं तो बाकी राज्य
क्यों नहीं ?जनता की सुविधा के लिए
वैट
कम करे सभी चीजो पर और अफसर
तथा नेता गठजोड़ द्वारा हडपे जा रहे
धन
पर रोक थाम की जाये ।जिससे राजस्व
की कमी होगी ही नहीं ।क्यों ऐसा है
की मध्य प्रदेश के किसी चपरासी के
घर
में पड़े लोकायुक्त के छापे में भी 10
करोड़ से कम बरामद नहीं होते ।इस
भ्रष्ट व्यवस्था पर लगाम लगाने
की बहुत जरुरत है
बीजेपी सरकारों द्वारा ।क्युकी अगर
अभी नहीं तो कभी नहीं वाली स्थिति है
2014 में ।भगवान बीजेपी नेताओ
को सदबुद्धि दे आमीन ।
